हुलासगढ़ में समाजसेवी आदर्श पांडेय की पहल लाई रंग दो दिन में लगे नए बिजली के खंभे, ग्रामीणों ने जताया आभार

हुलासगढ़ में समाजसेवी आदर्श पांडेय की पहल लाई रंग

दो दिन में लगे नए बिजली के खंभे, ग्रामीणों ने जताया आभार

कुंडा, प्रतापगढ़। विकासखंड बाबागंज के अंतर्गत ग्राम सभा डीहबलई के हुलासगढ़ में जर्जर और टूटे बिजली के खंभों की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया। पिछले कई दिनों से खंभों के टूटे होने के कारण ग्रामीणों में हादसे की आशंका बनी हुई थी।ग्रामीणों ने समस्या की जानकारी समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी आदर्श पांडेय को दी। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बाबागंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज को अवगत कराया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने संबंधित विभाग से संपर्क कर नए बिजली के खंभों की व्यवस्था कराई।शिकायत के दूसरे ही दिन गांव में दो नए बिजली के खंभे पहुंच गए। समाजसेवी आदर्श पांडेय स्वयं ट्रैक्टर से खंभों को मौके तक लेकर पहुंचे और अपनी मौजूदगी में उन्हें स्थापित कराने का कार्य शुरू कराया। खंभों के पूरी तरह स्थापित होने तक वह मौके पर मौजूद रहे।आदर्श पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों ने टूटे खंभों की समस्या से उन्हें अवगत कराया था। बारिश के मौसम में जर्जर खंभों से करंट फैलने और किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई थी। इसी को देखते हुए उन्होंने समस्या के तत्काल समाधान का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए वह आगे भी हरसंभव सहयोग करते रहेंगे।वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज ने कहा कि कुंडा और बाबागंज विधानसभा क्षेत्र उनके लिए परिवार के समान है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो, इसके लिए समस्याओं का तत्काल समाधान कराने का प्रयास किया जाता है।नए बिजली के खंभे लगने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते जर्जर खंभों को बदल दिए जाने से संभावित हादसा टल गया। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए आदर्श पांडेय और हितेश प्रताप सिंह पंकज का आभार जताया।इस अवसर पर राहुल मिश्रा, अमन मौर्य, ऋषि सिंह, रवि सरोज सहित हुलासगढ़ के तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें