किशोरी को अगवा करने का आरोप, तीन के खिलाफ केस दिल्ली ले जाकर जबरन शादी का दबाव बनाने का आरोप, एक नामजद

किशोरी को अगवा करने का आरोप, तीन के खिलाफ केस

दिल्ली ले जाकर जबरन शादी का दबाव बनाने का आरोप, एक नामजद

कुंडा, प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी नाबालिग भतीजी को अगवा कर दिल्ली ले जाने और जबरन शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में एक युवक को नामजद करते हुए दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।तहरीर के अनुसार, कक्षा आठ की छात्रा 30 अगस्त की दोपहर स्कूल की ड्रेस सिलवाने के लिए दर्जी की दुकान पर जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान लालगंज थाना क्षेत्र के पुरवारा गांव निवासी सुमित उपाध्याय अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए किशोरी को कथित रूप से जबरन अपने साथ कुंडा ले गया। इसके बाद आरोपी उसे लेकर दिल्ली चला गया।आरोप है कि दिल्ली में किशोरी पर जबरन शादी करने का दबाव बनाया गया। इसी दौरान मौका मिलने पर उसने पड़ोस की एक महिला को पूरी घटना की जानकारी दी। महिला ने इसकी सूचना परिजनों तक पहुंचाई।परिजनों के अनुसार, किसी तरह किशोरी सात सितंबर को वापस घर पहुंची और उसने परिवार के लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद किशोरी के चाचा ने महेशगंज थाने में तहरीर दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुमित उपाध्याय को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें