बसवाही में जनसत्ता दल की जन चौपाल, पूर्व प्रमुख पंकज सिंह ने सुनीं समस्याएं

बसवाही में जनसत्ता दल की जन चौपाल, पूर्व प्रमुख पंकज सिंह ने सुनीं समस्याएं

ग्राम प्रधान कुंवर मोहित सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ली शपथ, 2027 में सबसे मजबूत बूथ का रिकॉर्ड बनाने का संकल्प

कुंडा/प्रतापगढ़। बाबागंज विधानसभा क्षेत्र की बसवाही ग्राम पंचायत में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की ओर से जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व प्रमुख बाबागंज हितेश प्रताप सिंह पंकज तथा जिला पंचायत सदस्य विजय पटेल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुछ समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत भी की गई।जन चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी समेत विभिन्न समस्याएं उठाईं। इस पर हितेश प्रताप सिंह पंकज ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का मूल मंत्र जनसेवा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के निर्देश पर कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं।2027 में सबसे मजबूत बूथ बनाने का संकल्प जन चौपाल के दौरान ग्राम प्रधान कुंवर मोहित सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बसवाही ग्राम पंचायत के बूथ को सबसे मजबूत बूथ बनाने का रिकॉर्ड कायम किया जाएगा। ग्रामीणों ने एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में मजबूत जनसमर्थन का दावा किया।ग्राम प्रधान कुंवर मोहित सिंह ने कहा कि राजा भइया के आशीर्वाद और बाबागंज विधायक विनोद सरोज के प्रयासों से बसवाही सहित क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को देखते हुए ग्रामीण वर्ष 2027 में एकजुट होकर बूथ को मजबूत बनाने का काम करेंगे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें