हथिगवां में बालिकाओं को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

हथिगवां में बालिकाओं को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

कुंडा/प्रतापगढ़। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को हथिगवां थाने की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने सुदामा देवी बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।टीम ने बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए और किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी। इसके साथ ही नए आपराधिक कानूनों की भी जानकारी दी गई।इस दौरान छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102/108 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं की समस्याएं भी सुनीं और थाना हथिगवां में स्थापित महिला हेल्प डेस्क तथा मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407380 की जानकारी दी। बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें