मान्धाता में विकास की हकीकत : जनता बोली – साहब, बिजली नहीं आ रही है, जवाब मिला – औकात में रहो

 

मान्धाता में विकास की हकीकत : जनता बोली – साहब, बिजली नहीं आ रही है, जवाब मिला – औकात में रहो

प्रतापगढ़  जिले में विकास के दावों की पोल तब खुल गई जब मान्धाता क्षेत्र के एक गांव में जनता ने अपने जनप्रतिनिधि से बिजली की मांग की जनता ने हाथ जोड़कर कहा – साहब, बिजली की बड़ी समस्या है

इस पर साहब का जवाब सुनकर जनता सन्न रह गई। साहब ने कहा – औकात में रहो

ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय यही साहब घर-घर जाकर वोट मांग रहे थे, तब जनता भगवान थी। चुनाव जीतते ही जनता नौकर और साहब भगवान बन गए

गांव में पिछले कई हफ्तों से बिजली नहीं आ रही है, जिससे लोग परेशान हैं

ग्रामीणों ने कहा कि जब तक जनता अपना वोट भीख की तरह देती रहेगी और नेताओं को साहब कहती रहेगी, तब तक साहब लोग मलाई खाते रहेंगे और जनता को औकात ही दिखाई जाएगी

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें