आधी रात कान्हा के प्राकट्य पर गूंजे जयकारे, आतिशबाजी से जगमगाया धाम; कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

 

ज्वाला देवी धाम में गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’

आधी रात कान्हा के प्राकट्य पर गूंजे जयकारे, आतिशबाजी से जगमगाया धाम; कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

मनिकपुर/प्रतापगढ़। आधी रात के 12 बजते ही चारों ओर उल्लास छा गया। मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा और आतिशबाजी के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। अवसर था सिद्धपीठ मां ज्वालामुखी देवी धाम मानिकपुर में आयोजित भव्य श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव का। कान्हा के प्राकट्य के साथ ही श्रद्धालुओं ने बधाइयां गाईं और एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।मां ज्वालामुखी देवी मंदिर ट्रस्ट मानिकपुर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में देर रात तक भक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर चलता रहा। लखनऊ और रायबरेली से आए नृत्य कलाकारों तथा गुड्डू मौर्य की संगीत पार्टी ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शक तालियां बजाते रहे।मध्यरात्रि में ठीक 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही मंदिर परिसर में उत्साह चरम पर पहुंच गया। पटाखे दागकर कान्हा के जन्म का स्वागत किया गया। ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘नंद के घर आनंद भयो’ के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा।इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्रीकृष्ण का दूध, शहद और गंगाजल समेत विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक किया गया। कुंडा निवासी हिमांशु यादव उर्फ विवेक यादव, पुत्र विजय कुमार बेदी की ओर से उपलब्ध कराए गए प्रसाद का भगवान को भोग लगाया गया। इसके बाद प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।

गणमान्य लोगों और कलाकारों का हुआ सम्मान

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से गणमान्य लोगों, समाजसेवियों और कलाकारों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉ. विजय यादव, मानिकपुर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल उर्फ डिंपू भैया और समिति अध्यक्ष सुनील कुमार सोनकर ने सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन समिति अध्यक्ष सुनील कुमार सोनकर ने किया, जबकि समापन मंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉ. विजय यादव ने किया।इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल डिंपू भैया, अनिल कुमार यादव एडवोकेट, डॉ. बीएल यादव, सतीश शर्मा एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य अनिल मौर्य, अखिलेश यादव एडवोकेट, फूलचंद्र यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, महेश यादव, प्रधान राजकुमार पटेल, सतीश कुमार मौर्य, केदारनाथ यादव, राजाराम यादव, भारत निषाद, राकेश जायसवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें