शिक्षक दिवस पर पत्रकारों ने किया शिक्षक शिवाकांत त्रिपाठी का सम्मान

शिक्षक दिवस पर पत्रकारों ने किया शिक्षक शिवाकांत त्रिपाठी का सम्मान

इंडियन प्रेस काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में डेरवा स्थित पत्रकार कार्यालय पर हुआ आयोजन

कुंडा/प्रतापगढ़। शिक्षक दिवस के अवसर पर सराय नाहर राय इंटर कॉलेज में कार्यरत शिक्षक शिवाकांत त्रिपाठी को पत्रकारों ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह डेरवा स्थित लोकमित्र कार्यालय सह पत्रकार कार्यालय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व इंडियन प्रेस काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला एवं पत्रकार विपिन शुक्ला ने किया।इस दौरान पत्रकारों ने शिवाकांत त्रिपाठी को अंगवस्त्र भेंट कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके निरंतर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वह शिक्षक के दायित्व के साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।बताया गया कि शिवाकांत त्रिपाठी शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने के साथ जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए भी आगे रहते हैं। शिक्षक बनने से पहले उन्होंने अधिवक्ता के रूप में भी लंबे समय तक सेवाएं दीं। अधिवक्ता के कार्यकाल में उन्होंने कई गरीब, बेसहारा और वंचित लोगों को निःशुल्क न्यायिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें न्याय दिलाने में सहयोग किया।शिवाकांत त्रिपाठी बाबागंज क्षेत्र के राजापुर गांव के निवासी हैं। सादगी और मिलनसार स्वभाव के चलते वह छात्र-छात्राओं के साथ ही क्षेत्र के लोगों के बीच भी लोकप्रिय हैं।सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए इंडियन प्रेस काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला ने कहा कि शिक्षक समाज का वास्तविक निर्माता होता है। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि उनके चरित्र और भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि शिवाकांत त्रिपाठी जैसे शिक्षक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।इस अवसर पर पत्रकार विपिन शुक्ला, अनुराग ओझा, रमेश यादव सहित कई अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें