
सड़क हादसे में भाई-बहन घायल
कुंडा प्रतापगढ़।रायबरेली स्थित भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे माधव बक्श का पुरवा गांव निवासी राम हर्ष का 30 वर्षीय बेटा मोहित कुमार शुक्रवार शाम अपनी 26 वर्षीय बहन अंजली के साथ भक्ति धाम मनगढ़ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह देखने गया था। वापसी में जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचा, अज्ञात वाहन की टक्कर से भाई-बहन दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस से दोनों को सीएचसी भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत गंभीर रहने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया।