राधा-कृष्ण मंदिर में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

राधा-कृष्ण मंदिर में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

भजन गायक संजय लाल यादव ने बांधा समां, आधी रात बाल रूप में कान्हा की आरती-पूजन; नौनिहालों को बांटी गईं पेन-कापियां

कुंडा/प्रतापगढ़। विकासखंड बाबागंज के धिंगईपुर सराय छत्ता स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में विश्व यादव परिषद के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व यादव परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश प्रसाद यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस दौरान क्षेत्र से आए नौनिहालों को पेन और कॉपियां वितरित की गईं। कार्यक्रम में आजमगढ़ से पहुंचे मशहूर भजन गायक संजय लाल यादव ने अपनी गायन प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भजनों पर मौजूद लोग झूमते और तालियां बजाते नजर आए।मध्यरात्रि में 12 बजते ही बाल रूप में भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य पर मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती और वंदना कर सुख-समृद्धि की कामना की। जय श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।कार्यक्रम में विश्व यादव परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश प्रसाद यादव, समाजवादी पार्टी के बाबागंज विधानसभा अध्यक्ष विनीत यादव, जनसत्ता दल के जिला महासचिव एवं सराय छत्ता प्रधान प्रतिनिधि पंकज यादव, सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रमेशचंद्र यादव, प्रदीप यादव, गोविंद सरोज, डॉ. कमलेश चंद्र यादव, राजेश यादव, रामकुमार यादव, जगदीश यादव, रामकृपाल यादव, अभिषेक यादव, नीरज यादव समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें