बारिश के मौसम में बच्चों में बढ़ी खांसी-जुकाम की शिकायत

बारिश के मौसम में बच्चों में बढ़ी खांसी-जुकाम की शिकायत

संग्रामगढ़ सीएचसी में रोजाना पहुंच रहे सैकड़ों मरीज, अधीक्षक ने गर्म पानी पिलाने की दी सलाह

कुंडा/प्रतापगढ़। बारिश के मौसम में संग्रामगढ़ क्षेत्र में बच्चों समेत अन्य लोगों में खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायतें बढ़ने लगी हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संग्रामगढ़ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र के अनुसार रोजाना करीब तीन से चार सौ मरीज खांसी-जुकाम जैसी मौसमी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों से परामर्श ले रहे हैं।सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बुखार अथवा जुकाम से पीड़ित मरीजों को पानी उबालकर या गर्म करके ठंडा करने के बाद ही पिलाएं। साथ ही बारिश के मौसम में साफ-सफाई और खानपान को लेकर विशेष सतर्कता बरतना जरूरी है।डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ने से विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया और संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। इसके चलते बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। उन्होंने लोगों से मौसम में बदलाव के दौरान सावधानी बरतने और परेशानी होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें