शिक्षक दिवस पर लाइब्रेरी में पढ़कर नौकरी पाने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित

शिक्षक दिवस पर लाइब्रेरी में पढ़कर नौकरी पाने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित

बाबागंज विधायक विनोद कुमार सरोज ने किया सम्मानित, बोले—मेहनत और लगन से हासिल की जा सकती है मंजिल

कुंडा/प्रतापगढ़। शिक्षक दिवस के अवसर पर विकासखंड बाबागंज के ग्रामसभा चौरंग नई बाजार स्थित बाबा रामदास लाइब्रेरी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लाइब्रेरी में अध्ययन कर सरकारी नौकरी हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबागंज विधायक विनोद कुमार सरोज ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, सावित्रीबाई फुले, ज्योतिबा फुले और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद लाइब्रेरी संचालक शंकर लाल सरोज ने अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।समारोह में लाइब्रेरी में पढ़ाई कर सरकारी सेवा में चयनित छात्र-छात्राओं को विधायक विनोद कुमार सरोज ने सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संजय कुमार सरोज ने अपनी मधुर आवाज में किया। इस दौरान शिक्षक संघ अध्यक्ष राजकरन सरोज, आयोजक संजीत कुमार सरोज, कमलेश कुमार, अशोक कुमार सरोज, सोहनलाल सरोज, अरविंद कुमार सरोज समेत बाबागंज ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें