पुलिस लाइन सीतापुर में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से सम्पन्न हुआ श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

पुलिस लाइन सीतापुर में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से सम्पन्न हुआ श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

अभिषेक शुक्ला
नैमिष टुडे

सीतापुर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में विगत रात्रि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा,भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर संपूर्ण पुलिस लाइन परिसर व मंदिर को आकर्षक विद्युत झालरों एवं फूलों से बेहद सुंदर ढंग से सजाया गया। इस भव्य समारोह में राज्य मंत्री राकेश राठौर “गुरु”, महोली विधायक शशांक त्रिवेदी,जिलाधिकारी सीतापुर डॉ.राजा गणपति आर.,पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारीगण तथा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला सहित पुलिस प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे समारोह के दौरान मंदिर परिसर में भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप एवं लीलाओं से संबंधित अत्यंत भव्य व मनमोहक झांकियां सजाई गईं, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके साथ ही कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं एवम् वहां मौजूद सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। रात्रि 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के शुभ मुहूर्त पर पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों द्वारा पूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चन,पंच स्नान कराकर भोग लगाया गया व महाआरती सम्पन्न की गई पूजन-अर्चन के उपरांत उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, पुलिस कर्मियों तथा अतिथियों में श्रद्धापूर्वक प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर पुलिस परिवार के सदस्यों, बच्चों एवं नगर के गणमान्य व संभ्रांत नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भव्य झांकियों के दर्शन किए और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सम्पूर्ण कार्यक्रम अत्यंत भक्तिमय, सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सकुशल सम्पन्न हुआ

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें