
राजा भइया को कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने दिया शिव महापुराण कथा का आमंत्रण
ऊंचाहार में 11 से 17 सितंबर तक पं. प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से होगी शिव महापुराण कथा
कुंडा/प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ को सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय ने गुरुवार को लखनऊ के कैंट स्थित रामायण निवास पहुंचकर राजा भइया से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें कथा में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।आयोजकों के अनुसार, भव्य श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 11 से 17 सितंबर तक ऊंचाहार, रायबरेली में होगा। कथा में प्रसिद्ध शिव कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) भगवान शिव की महिमा का वर्णन करेंगे।इस दौरान मनोज पांडेय ने राजा भइया के सनातन संस्कृति के प्रति जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में उनका सान्निध्य आयोजन की गरिमा बढ़ाता है।राजा भइया ने आमंत्रण को स्वीकार करते हुए कथा में शामिल होने की सहमति जताई तथा आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच विकास, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के संरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।