पानी निकासी के विवाद में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर हमला, 10 घायल

पानी निकासी के विवाद में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर हमला, 10 घायल

कुंडा/प्रतापगढ़। बाघराय थाना क्षेत्र के सिया खुशियाल का पुरवा गांव में गुरुवार को पानी निकासी के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें करीब 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।पीड़ित सुरेश सिंह के अनुसार उनके घर में पहले से पानी भरा हुआ है और पानी निकासी को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे विवाद बढ़ गया। आरोप है कि ज्ञान सिंह, गुड्डू सिंह, अमित सिंह समेत अन्य लोग घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।सुरेश सिंह ने गांव के प्रधान प्रतिनिधि राम कुमार पर भी विवाद कराने और परिवार को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाने का आरोप लगाया है। घटना में घायल लोग कार्रवाई और मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस के पास पहुंचे, लेकिन काफी देर तक उनका मेडिकल नहीं हो सका।इस संबंध में बाघराय थानाध्यक्ष ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद घायलों का मेडिकल कराया जाएगा। पीड़ित पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच, तत्काल मेडिकल परीक्षण और नामजद आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें