
बरसात में गिरा तीन मकान, बाल-बाल बचे लोग
कुंडा प्रतापगढ़।लगातार हो रही बरसात से कच्चे मकान सीलन खाकर गिर रहे हैं जिससे पीड़ितों परिवारों के सामान मलबे में दबने से उनके सामने रहने खाने की समस्या हो गई है। बीत रात तीन लोगों के कच्चे मकान गिरे तो लोग बाल-बाल बच गए। महेशगंज थाना क्षेत्र के सरांय स्वामी गांव में लगातार हो रही बरसात से सीलन खाए लोगों के कच्चे मकान गिर रहे हैं। मंगलवार रात बरसात के दौरान गुड्डू पुत्र बाल गोविन्द, अमृतलाल पुत्र छोटेलाल, हरीलाल पुत्र सहतू का कच्चा मकान गिर गया। जिससे सभी के घर का सामान मलबे में दबने से उनको सिर छिपाने और बच्चो के लिए खाने पीने की व्यवस्था करने में दिक्कत हो रही है।बाबागंज ब्लॉक के सूदन कापुरवा प्रीतमपुर गांव निवासी बासुदेव मौर्य का कच्चा मकान लगातार हो रही बरसात सीलन खाकर एक हिस्सा गिर गया। जबकि बाकी दीवारों में दरारें पड़ गई है जिससे परिवार के लोग दहशत में रह रहे हैं। परिवार के लोग पॉलीथीन लगाकर उसमें किसी तरह से गुजारा कर रहे हैं। प्रधान राजेश कुमार यादव ने कहा कि बासुदेव की दो बहुओं सविता पत्नी सुरेन्द्र कुमार और रेनू पत्नी अनिल कुमार को प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल किया गया है। अठैसा गांव निवासी रुपा देवी का मकान बरसात के कारण गिर गया, जिससे उसकी सारी गृहस्थी मकान के मलबे में दब गई।