
सुमेरपुर में कल लगेगा विशाल नि:शुल्क आंखों का शिविर, मोतियाबिंद का मुफ्त होगा ऑपरेशन
मान्धाता सुमेरपुर क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। रिती आई केयर अस्पताल, सिविल लाइन्स प्रयागराज के तत्वाधान में नि:शुल्क नेत्र जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर शनिवार 29 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक न्यू प्रयाग प्राइम हेल्थ केयर सेंटर, सुमेरपुर चौराहा पर लगाया जाएगा
शिविर में अनुभवी डॉक्टरों द्वारा आंखों की नि:शुल्क जांच, परामर्श और दवाइयां दी जाएंगी
विशेष रूप से आयुष्मान कार्ड धारकों और 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का दूरबीन विधि द्वारा मोतियाबिंद का ऑपरेशन बिल्कुल मुफ्त किया जाएगा
ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को अस्पताल तक लाने व ले जाने की सुविधा भी नि:शुल्क रहेगी
शिविर की आयोजक ग्राम प्रधान सुमेरपुर श्रीमती सुनीता यादव ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है
मरीज अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर अवश्य लाएं।