
युवती को भगाने के आरोप में तीन पर केस
कुंडा प्रतापगढ़।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह अपने पति के साथ 18 अगस्त को रिश्तेदार के घर राय काशीपुर चली गई थी। 19 अगस्त को भोर में गांव का ही युवक उसकी बेटी को भगा ले गया। आरोप है कि उसकी बेटी घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गई। उसकी छोटी बेटी ने फोन करके घटना की जानकारी दी। वह आरोपी के घर पूछताछ करने गई तो आरोपियों ने धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आशीष कुमार, गोलू पटेल, राम खेलावन पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।