
दिव्यांग महिला को प्रदान की गई मोपेड
राजा भइया की ओर से मानवीय पहल, बाबागंज विधायक ने सौंपी चाभी
कुंडा/प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुंडा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ की ओर से मानवीय पहल करते हुए एक दिव्यांग महिला को मोपेड प्रदान की गई।बृहस्पतिवार को राजभवन बेंती में आयोजित कार्यक्रम में कुंडा विकासखंड के रैयापुर गांव निवासी दिव्यांग महिला सुशीला सरोज पत्नी रोहित सरोज को बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने मोपेड की चाभी सौंपी। मोपेड मिलने पर सुशीला सरोज के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने राजा भइया और विधायक विनोद सरोज का आभार जताया।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, बिहार ब्लॉक प्रमुख रामचंद्र सरोज, बाबागंज ब्लॉक प्रमुख रामयश सरोज, डेरवा चेयरमैन कुंवर बहादुर पटेल, विजय पांडेय, कुंवर मोहित सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।