
वारंटी अभियुक्त को संग्रामगढ़ पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार
कुंडा/प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत संग्रामगढ़ पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।संग्रामगढ़ थाने के उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र तिवारी मय हमराह ने न्यायालय एसीजेएम कुंडा, प्रतापगढ़ द्वारा जारी रिकवरी वारंट, वाद संख्या 388/2023 के अनुपालन में एनबीडब्ल्यू से संबंधित अभियुक्त देवीलाल पटवा पुत्र सजनलाल, निवासी पूरे बदल, मौजा गौरा, थाना फतनपुर, प्रतापगढ़, उम्र करीब 40 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र तिवारी मय हमराह, थाना संग्रामगढ़ शामिल रहे।