कॉलेज गई छात्रा लापता, दो युवकों पर मुकदमा

कॉलेज गई छात्रा लापता, दो युवकों पर मुकदमा

मनिकपुर/प्रतापगढ़।मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत की है। पीड़ित पिता के मुताबिक उसकी बेटी इंटर कॉलेज की छात्रा है। 19 अगस्त की सुबह वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।परिजनों ने छात्रा की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। तहरीर में पिता ने आरोप लगाया कि दो युवक उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गए हैं।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर सूरज मौर्या निवासी रेवली, सलोन, रायबरेली और पंकज यादव निवासी रामपुर गड़ौली, मानिकपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस छात्रा की तलाश के साथ मामले की जांच कर रही है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें