नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

कुंडा/प्रतापगढ़। जेठवारा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण तथा जेठवारा थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बकुलाही नदी पुलिस बूथ, मऊआइमा बॉर्डर के पास घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त राहुल पटेल पुत्र कौशल पटेल, निवासी ग्राम छाता सिकरिया, थाना मऊआइमा, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना जेठवारा में धारा 64(2)(M), 137(2), 87 बीएनएस तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिरफ्तारी के डर से वह इधर-उधर छिपकर रह रहा था।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजीव वर्मा, हेड कांस्टेबल हेमन्त, कांस्टेबल दिनेश यादव और कांस्टेबल गोपाल शामिल रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें