मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

कुंडा/प्रतापगढ़। मिशन शक्ति चरण-5 के तहत शुक्रवार को थाना महेशगंज की एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस ने वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102/108 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी।इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को नए आपराधिक कानूनों के संबंध में भी जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए सुरक्षा से जुड़े आवश्यक सुझाव दिए।महिलाओं को थाना परिसर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर तथा थाना महेशगंज के सीयूजी नंबर के बारे में भी जानकारी दी गई।पुलिस के अनुसार मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें