
नैमिषारण्य पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप , उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराने की मांग
मिश्रित, सीतापुर / थाना नैमिषारण्य क्षेत्र के ग्राम नौशहरा मजरा परसपुर निवासी बिक्रम पुत्र दूबरि ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत संख्या 40015426075135 दर्ज कराने के साथ ही गृह सचिव उत्तर प्रदेश शासन, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को रजिस्टर्ड डाक से शिकायती पत्र भेजकर नैमिषारण्य पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं ।
शिकायती पत्र में बिक्रम ने आरोप लगाया है । कि वह किसी भी प्रकार का अवैध कार्य नहीं करता है । और कृषि कार्य करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। इसके बावजूद नैमिषारण्य पुलिस द्वारा आए दिन शराब व गांजा आदि के झूठे आरोप लगाकर उसे नाजायज रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि उसकी उम्र लग भग 57 वर्ष है। बिक्रम का आरोप है । कि नैमिषारण्य पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध एचएस (हिस्ट्रीशीटर) की कार्रवाई भी की गई है। उसने सभी उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए न्याय दिलाए जाने की मांग की है । हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मांमले में पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।