
तहलील क्षेत्र मिश्रित में बड़ी ही धूम धाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रा दिवस
मिश्रित सीतापुर / तहसील क्षेत्र मिश्रित के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में 80 वां स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण कर राष्ट्र गान के साथ बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया । तहसील कार्यालय पर उपजिलाधिकारी व्दारा राष्ट्र गान के साथ ध्वजारोहण कर देश के वीर शहीदों को नमन किया गया । तहसील के सभागार में गोष्ठी का आयोजन करके स्वतंत्रा दिवस पर प्रकाश डाला । कोतवाली मिश्रित में सीओ के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण कर देश के वीर सहीदों को नमन किया और पुलिस फोर्स के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी । ब्लाक कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख रामकिंकर पांडेय व खंड विकास अधिकारी ने राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण कर देश के वीर सपूतों को नमन किया । इस मौके पर ब्लाक प्रमुख ने सभी को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । वन रेंज कार्यालय चंद्रावल में रेंजर द्वारा ध्वजारोहण कर वन फोर्स के साथ तिरंगे को सलामी दी गई । संत विनोवा भावे जन संस्थान राष्ट्रीय कार्यालय दौलतपुर में संगठन के प्रदेश मुख्य सचिव रामकृपाल राठौर ने राष्ट्रगान के साथ ध्वजा रोहण कर देश के बीर सही दो को नमन किया । संत बिनोवा भावे जन संस्थान मिशन के राष्ट्रीय कार्यालय परसौली चौराहा मिश्रित में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्रा ने राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण कर देश के वीर सहीदों को नमन किया । कस्बा मिश्रित के एमबीसीडी , भगवत मेमोरियल इंटर कालेज , चंद्र भगवान इंटर कालेज , सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज , एमएसडी व एलपीएस पब्लिक स्कूल के साथ ही सभी परिषदीय विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूम धाम के मनाया गया । छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालयों में रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए । विद्यालय प्रबंधकको द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उत्साह वर्धन किया गया । इस तरह से समूचे तहसील क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में 80 वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूम धाम के साथ मनाया गया ।