बच्चों को वितरित की गई स्पोर्ट्स ड्रेस, खेलकूद के महत्व पर दिया संदेश

बच्चों को वितरित की गई स्पोर्ट्स ड्रेस, खेलकूद के महत्व पर दिया संदेश

कुंडा/प्रतापगढ़। नगर पंचायत हीरागंज बाजार क्षेत्र के प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय गोगहर में शुक्रवार को विद्यालय के शिक्षकों की पहल पर छात्र-छात्राओं को स्पोर्ट्स ड्रेस वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी आशीष मिश्रा ने बच्चों को अपने हाथों से स्पोर्ट्स ड्रेस वितरित की और शिक्षकों की इस पहल की सराहना की।विद्यालय पहुंचने पर खंड शिक्षा अधिकारी आशीष मिश्रा एवं सभासद प्रतिनिधि विनोद यादव का विद्यालय स्टाफ ने बैज लगाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, सरस्वती गीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी आशीष मिश्रा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद भी बेहद जरूरी है। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने विद्यालय परिवार द्वारा की गई पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्पोर्ट्स ड्रेस मिलने से बच्चों का उत्साह और मनोबल बढ़ेगा।कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका प्रभावती पाल, संतोष तिवारी, राजेश्वरी तिवारी, सज्जन लाल, वर्षा शुक्ला, ज्ञान तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें