
मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को महिला अपराध व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
कुंडा/प्रतापगढ़। मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत बुधवार को फतेहबहादुर इंटर कॉलेज में महेशगंज मिशन शक्ति टीम की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सशक्तिकरण और नए कानूनों के साथ-साथ महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।टीम प्रभारी उपनिरीक्षक वंदना वर्मा ने छात्राओं को मिशन शक्ति के नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090, स्वास्थ्य सेवा 102, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 तथा महिला हेल्पलाइन 181 के उपयोग और महत्व के बारे में विस्तार से बताया।कार्यक्रम में महिला हेल्पडेस्क और एंटी रोमियो टीम की भूमिका के साथ मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी छात्राओं को दी गई। टीम ने छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर महिला आरक्षी सीमा, एकता, अंजली, प्रतीक्षा सहित मिशन शक्ति टीम की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।