महमूदाबाद में गूंजा भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष

महमूदाबाद में गूंजा भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष

महमूदाबाद, सीतापुर।अनुज कुमार जैन स्वतंत्रता दिवस से पूर्व बृहस्पतिवार को जवाहरलाल नेहरू पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य सी.पी. त्रिपाठी के नेतृत्व में तिरंगा पदयात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।
तिरंगा पदयात्रा जवाहरलाल नेहरू पॉलिटेक्निक से शुरू होकर महमूदाबाद कोतवाली होते हुए रामकुंड चौराहा पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस पॉलिटेक्निक परिसर में आकर संपन्न हुई। पदयात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य सी.पी. त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा देश की पहचान और आजादी का प्रतीक है। यह हमें देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए बलिदानों की याद दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा में अजय कुमार सिंह, ज्योति कुमार, चंद्रभान, मेराज, फात्मा, अंजुम फात्मा, राम नारायण, अपेक्षित राज, बृजभूषण पांडे, कमल वर्मा, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, मामून, विनोद, धर्मेंद्र सिंह,विपिन सहित पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग शामिल रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें