
सड़क हादसों में पांच लोग घायल
कुंडा प्रतापगढ़ ।नगर पंचायत कुंडा के तिलौरी विक्रमपुर मोहल्ला निवासी शिव कुमार सरोज की 13 वर्षीय बेटी संध्या सरोज अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गई। महेशगंज के महेशगंज गांव निवासी शिवलाल का 45 वर्षीय बेटा कुलदीप अपनी 17 वर्षीय बेटी श्रद्धा के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचा अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्री दोनों घायल हो गए। कोतवाली के जमेठी गांव निवासी 25 वर्षीय शिव पूजन गांव के ही अपने साथी 25 वर्षीय राजेश साहू के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए।