घर में घुसकर की मारपीट, सात लोग घायल

घर में घुसकर की मारपीट, सात लोग घायल

कुंडा प्रतापगढ़।बाघराय थाना क्षेत्र के गोगौरी गांव निवासी मेड़ई का बेटा पप्पू मंगलवार शाम अपने घर के सामने बैठे थे। तभी उसके छोटे भाई राम कृपाल आदि ने उसके घर में घुसकर लाठी डंडे, कुल्हाड़ी आदि से पूरे परिवार को मारा पीटा। मारपीट के दौरान 49 वर्षीय पप्पू, उसकी 44 वर्षीय पत्नी सुमन, उसका 12 वर्षीय बेटा शिवा, 20 वर्षीय बेटी नेहा, 17 वर्षीय बेटी सुधा, 14 वर्षीय बेटी सुनैना, 12 वर्षीय बेटी दीक्षा गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज को सीएचसी भेजा। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें