
सड़क हादसे में तीन लोग घायल
कुंडा प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के लोकापुर गांव निवासी सूर्यभान सिंह मंगलवार रात अपने साथियों के साथ भिटारा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह कानूपुर के पास पहुंचे, कार की टक्कर से सड़क पर जा गिरे। जिससे शिव प्रकाश सिंह का 36 वर्षीय बेटा सूर्यभान सिंह, राम शिरोमणि सिंह का 25 वर्षीय बेटा जितेन्द्र सिंह, विजय सिंह का 15 वर्षीय बेटा बेनी सिंह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।