कांवड़ियों की सेवा में आगे आया महादेव परिवार संस्थापक आशीष सिंह ‘काका फौजी’ ने मार्ग भर कराया स्वागत और भोजन

 

कांवड़ियों की सेवा में आगे आया महादेव परिवार
संस्थापक आशीष सिंह ‘काका फौजी’ ने मार्ग भर कराया स्वागत और भोजन

प्रतापगढ़  /सावन के पावन महीने में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर है। कांवड़ यात्रा के दौरान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा के लिए महादेव कंपनी के संस्थापक *आशीष सिंह ‘काका फौजी ने विशेष व्यवस्था की

कांवड़ यात्रा मार्ग पर गुजर रहे शिवभक्तों का रास्ते भर आत्मीय स्वागत किया गया। कांवड़ियों के लिए भोजन एवं जलपान की व्यवस्था कर उन्हें प्रसाद स्वरूप भोजन कराया गया। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने इस सेवा का लाभ उठाया।

सेवा ही सबसे बड़ा धर्म :आशीष सिंह ‘काका फौजी’ ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा किसी प्रचार या दिखावे के लिए नहीं, बल्कि श्रद्धा और सेवा भावना से की जा रही है। भगवान शिव के भक्तों की सेवा के माध्यम से समाज में सहयोग, भाईचारे और मानवता का संदेश जाता है।

सेवा कार्यक्रम के दौरान महादेव कंपनी के कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ कांवड़ियों की सेवा में जुटे रहे। कांवड़ियों ने ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ यात्रा जारी रखी।

स्थानीय लोगों ने भी इस सेवा कार्य की सराहना की।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें