महर्षि दधीचि की तपो भूमि का आस्था केंद्र है भगवान शेषनाथ महादेव मंदिर, श्रावण में मांह में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

महर्षि दधीचि की तपो भूमि का आस्था केंद्र है भगवान शेषनाथ महादेव मंदिर, श्रावण में मांह में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

मिश्रित-सीतापुर / महर्षि दधीचि की पावन तपो भूमि मिश्रित में नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने स्थित सीता कुंड तीर्थ परिसर का भगवान शेषनाथ महादेव मंदिर अपनी धार्मिक महत्ता, ऐतिहासिक पृष्ठ भूमि और अद्वितीय वास्तुकला के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। चारों ओर से गोलाकार आकृति में निर्मित यह विशाल मंदिर नगर का सबसे बड़ा शिव मंदिर माना जाता है। मंदिर के द्वितीय तल पर भगवान आशुतोष का शिवलिंग भगवान शेषनाथ महादेव के नाम से स्थापित है । श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को यहां विशाल मेले का आयोजन होता है । जिसमें सैकड़ों शिवभक्त जलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान कर भगवान शिव का पूजन-अर्चन करते हैं। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं । मंदिर के संबंध में बताया जाता है । कि वर्ष 1953 में ब्रह्मलीन महात्मा शेषनाथ जी महाराज ने इस पावन स्थल पर 10 करोड़ पार्थेश्वर शिवलिंग एवं अति रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन कराया था। इस महायज्ञ में लग भग 88 हजार ब्राह्मणों ने भाग लिया था। यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत वर्ष 1954 में इस भव्य शिव मंदिर का निर्माण कराया गया । जिसके बाद से यह स्थान भगवान शेषनाथ महादेव मंदिर के नाम से प्रसिद्ध हो गया । मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता स्थापित सफेद रंग का शिवलिंग है । जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण भगवान शिव की आराधना की मुद्रा में विराजमान हैं । जो इस मंदिर की आध्यात्मिक गरिमा को और भी बढ़ाते हैं । सीता कुंड के किनारे स्थित यह विशाल गोलाकार मंदिर वर्षभर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहता है। प्रतिदिन सुबह और शाम श्रद्धालु परिवार सहित यहां आरती, दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं। विशेष रूप से श्रावण मांस में यहां शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ता है । जिससे पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारो से गूंजता रहता है ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें