कुंडा में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

कुंडा में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

‘न्यू लोटस गेमिंग’ से जुड़ी सट्टेबाजी गतिविधियों का पुलिस ने किया खुलासा, 8 मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, बैंक पासबुक और बड़ी संख्या में क्यूआर कोड बरामद

कुंडा, प्रतापगढ़। थाना कुंडा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के कथित गिरोह ‘न्यू लोटस गेमिंग’ का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से ऑनलाइन सट्टेबाजी में इस्तेमाल किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ विभिन्न बैंकों की पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और बड़ी संख्या में क्यूआर कोड बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर तिलौरी मोड़ स्थित शिवपुरम कॉलोनी में ऑनलाइन सट्टेबाजी से संबंधित गतिविधियों की जांच की गई। मौके से सौरभ सिंह (19) को विभिन्न व्यक्तियों के नाम की पासबुक एवं चेकबुक के साथ पकड़ा गया।पूछताछ में पुलिस के मुताबिक सौरभ ने शैलेन्द्र प्रताप सिंह के साथ मिलकर ‘न्यू लोटस गेमिंग’ की ऑनलाइन सट्टेबाजी ब्रांच संचालित करने तथा विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से सट्टेबाजी की रकम का लेन-देन किए जाने की जानकारी दी। पुलिस का दावा है कि अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते कमीशन पर लेकर उनका इस्तेमाल सट्टेबाजी की रकम के लेन-देन में किया जाता था।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में शैलेन्द्र प्रताप सिंह, हरिगोविंद सिंह, अनीश और नीरज समेत अन्य लोगों की कथित संलिप्तता की जानकारी सामने आई है। मामले में थाना कुंडा में मु0अ0सं0 307/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66डी में पांच नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।भारी मात्रा में सामग्री बरामद पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ऑनलाइन सट्टेबाजी में प्रयुक्त 8 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, विभिन्न बैंकों की 15 पासबुक, 9 चेकबुक, 7 एटीएम कार्ड, 5 बड़े एवं 4 छोटे प्लास्टिक क्यूआर कोड, 11 पेटीएम क्यूआर कोड, 12 गूगल-पे क्यूआर कोड, 2 गूगल-पे मशीन, 22 पेटीएम क्यूआर ट्रांसफर, 5 रजिस्टर/डायरी, 6 एटीएम स्लिप, 4 अटेंडेंट कार्ड, 2 क्यूआर कोड प्लास्टिक स्टैंड तथा एक आधार कार्ड बरामद किया है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सौरभ सिंह पुत्र अरविंद कुमार सिंह, निवासी तिलक का पुरा, थाना मऊआइमा, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है।कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुंडा शिवनारायण वैस के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।पुलिस टीम निरीक्षक संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दुर्गेश सिंह, उपनिरीक्षक चन्द्रबली सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, कांस्टेबल हरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल प्रतीक यादव, कांस्टेबल हर्षवर्धन सिंह, रिजर्व कांस्टेबल दिलीप यादव, रिजर्व महिला आरक्षी श्वेता राय एवं रिजर्व महिला कांस्टेबल जानकी शामिल रहीं।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें