मकान की छत गिरने की दर्दनाक घटना में मृतकों के परिजनों से मिले भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा

मकान की छत गिरने की दर्दनाक घटना में मृतकों के परिजनों से मिले भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा

प्रतापगढ़। दो दिन पूर्व महुली क्षेत्र में मकान गिरने की हुई दर्दनाक एवं हृदयविदारक घटना में छह लोगों की मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा जी आज शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस कठिन और दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

डॉ. रोहित मिश्रा जी ने परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को समझा। उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा परिवार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि उनकी ओर से जो भी संभव सहायता होगी, उसे उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा तथा आवश्यकता के अनुसार संबंधित अधिकारियों से वार्ता की l

डॉ. रोहित मिश्रा जी ने कहा कि ऐसे दुःखद हादसे में शासन-प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को हरसंभव राहत और सहायता उपलब्ध करा रही है l

इस दौरान उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें