
45 वर्ष की आयु में प्रमोद कुमार का टीजीटी में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
कुंडा/प्रतापगढ़। विकासखंड बाबागंज के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित सराय छत्ता ढिंगईपुर ग्रामसभा निवासी प्रमोद कुमार, पुत्र स्वर्गीय रामफेर सरोज, का टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।लगातार प्रयास और मेहनत के बाद 45 वर्ष की आयु में मिली इस सफलता को क्षेत्र के लोग प्रेरणादायक बता रहे हैं। प्रमोद कुमार लंबे समय से प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।चयन के बाद जब वह अपने पैतृक गांव पहुंचे तो ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जनसत्ता दल के जिला सचिव पंकज यादव, मायाराम फौजी, शुभम, सर्वेश सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।