हरियाली बचाने वाले ही सवालों के घेरे में, अवैध कटान नहीं थम रहा

हरियाली बचाने वाले ही सवालों के घेरे में, अवैध कटान नहीं थम रहा

नैमिष टुडे/ संवाददाता /गोंदलामऊ
संदना सीतापुर।प्रदेश सरकार लगातार पौधरोपण अभियान चला रही है, लेकिन इसी बीच मिश्रिख वन रेंज क्षेत्र में प्रतिबंधित पेड़ों के कटान की शिकायतों ने चिंता बढ़ा दी है। मधवापुर और गोपालपुर बीट क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार गौरिया, महेशपुर,खालेगढ़ी,मुडियाकैल और इस्माइलगंज गांवों में नीम, आम, गूलर सहित कई प्रजातियों के पेड़ों के कटान की शिकायतें मिली हैं। लोगों का कहना है कि हरे पेड़ों की कटाई से क्षेत्र की हरियाली को नुकसान पहुंच रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में भी पेड़ों के कटान को लेकर शिकायतें की गई थीं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। उनका कहना है कि प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से कटान करने वालों के हौसले बढ़ रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, वन दरोगा मतीन अहमद खान की कार्यशैली को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी है। आरोप है कि क्षेत्र में प्रतिबंधित पेड़ों के कटान पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। सूत्रों का आरोप है कि सूचना मिलने पर कई बार मौके पर पहुंचकर ट्राली पकड़ी जाती है उसके बाद छोड़ देतेहैं l

ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई और अवैध कटान पर रोक लगाने की मांग की है।

जिम्मेदार अधिकारी बोले
मिश्रिख रेंज के वन रेंजर सिकंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें