
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले जारी जुबानी ज़ंग में टूट रही शब्दों की मर्यादाएं,ओपी राजभर को गधा कहने वाले सपा नेता कौन
लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जारी जुबानी जंग में शब्दों की मार्यादाएं भी टूट रही है। समाजवादी पार्टी के नेता दयाराम प्रजापति ने योगी सरकार में मंत्री सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर की तुलना गधे से कर दी।इसके बाद ओपी राजभर ने भी पलटवार में दयाराम प्रजापति को सपा में रहकर लात खाने की नसीहत दे डाली। इतना ही नहीं ओपी राजभर ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि अखिलेश यादव और उससे पहले मुलायम सिंह यादव अपने नेताओं को इसी तरह की ट्रेनिंग देते रहे हैं।
ओपी राजभर का सपा मुखिया अखिलेश यादव पर लगातार बढ़ता जा रहा है हमला
ओम प्रकाश राजभर का सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला लगातार बढ़ता जा रहा है।राजभर कभी मीडिया के कैमरों पर तो कभी एक्स पोस्ट कर अखिलेश और सपा को लगातार निशाने पर रखे हुए हैं।खासकर राजभर अपने हमलों से यह संदेश देने की कोशिश में लगे हैं कि सपा केवल यादवों की पार्टी है,इसके अलावा राजभर का कहना है कि सपा अलग-अलग मौकों पर तमाम गैर यादव ओबीसी और दलितों को प्रताड़ित ही करती रही है।अखिलेश इन हमलों पर खुद पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं।
ओमप्रकाश राजभर बिना पूंछ के गधा:सपा नेता दयाराम प्रजापति
समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर बिना पूंछ का गधा है,जिसको अपना ही पता नहीं कि किसको क्या कहना चाहिए,ओम प्रकाश राजभर एक व्यापारी है,हमारे यहां रहा तो हमसे समझौता किया,इससे पहले जहां-जहां जिन दलों में रहे वहां समझौता किया।पहले टिकट लेना फिर टिकट बेचना,यही व्यापार है।गधे को तो फिर भी अक्ल होती है,इस बिना पूंछ वाले गधे को अक्ल ही नहीं है।
*ओपी राजभर का प्रजापति पर पलटवार,तुम वहीं लात खाते रहो*
इसके जवाब में ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया है।राजभर ने कहा कि इसको लतियाकर अखिलेश जी ने जेल में भेजा।अभी कुछ दिन पहले समाजवादियों ने घर में घुसकर इसकी बीवी को बुरी तरह मारा,उसको अक्ल ना आवे,वहीं घुसकर लात खाते रहिए और तमाशा देखते रहिए।
राजभर ने प्रजापति की ऐसी भाषा के लिए अखिलेश यादव को कोसा
ओपी राजभर ने आगे कहा कि अखिलेश यादव जी और मुलायम सिंह यादव जी यही सिखाते हैं।आपने देखा ना राजकुमार भाटी ने ब्राह्मणों को वेश्या बताया।ठाकुर,राजभर को क्या कहा,ये लोग सारी जातियों के खिलाफ बोलवाते रहते हैं,इन लोगों की आदत हो गई है कि इसी तरह से बोलते रहो।
कौन हैं दयाराम प्रजापति
दयाराम प्रजापति कुम्हार जाति से आते हैं।सपा में दयाराम प्रजापति अपनी जाति का बड़ा चेहरा हैं।दयाराम उत्तर प्रदेश विधान परिषद के भी सदस्य रह चुके हैं।इसके अलावा दयाराम अखिलेश यादव की सरकार में मंत्री पद भी संभाल चुके हैं।दयाराम की पहचान राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक रखने के लिए जाना जाता है।