मिशन शक्ति अभियान के तहत मां नायर देवी धाम में महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत मां नायर देवी धाम में महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

कुंडा/प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति फेज-5 के विशेष अभियान (द्वितीय चरण) के अंतर्गत गुरुवार को थाना महेशगंज की एंटी रोमियो टीम ने मां नायर देवी धाम परिसर में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण और विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102/108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।पुलिस टीम ने नए आपराधिक कानूनों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी। साथ ही महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें आवश्यक कानूनी सलाह एवं सहायता उपलब्ध कराई गई।इस अवसर पर थाना महेशगंज में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के मिशन शक्ति प्रभारी का सीयूजी नंबर 9454407361 तथा थाना महेशगंज का सीयूजी नंबर 9454404117 भी साझा किया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकें।पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच हेल्पलाइन नंबरों या नजदीकी पुलिस से संपर्क करें।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें