सावन व कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

सावन व कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण
अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

नैमिष टुडे संवाददाता
धीरेन्द्र कुमार वर्मा

बिसवां (सीतापुर)। सावन माह एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने चहलारी घाट तथा बिसवां स्थित पत्थर शिवाला मंदिर का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर ली जाएं और कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी बिसवां हर्षित चौहान, प्रभारी निरीक्षक बिसवां राम राघव सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें