
फलाहारी बाबा ने किया चक्का जाम
प्रशासन के मानने पर धरना समाप्त,प्रशासन ने मांगा एक सप्ताह का समय
विकास मिश्रा
नैमिष टुडे संवाददाता
सकरन/सीतापुर दिन शुक्रवार को विकास खंड सकरन की ग्राम पंचायत किरतापुर में फलाहारी बाबा ने चक्का जाम कर दिया बाबा का कहना किरतापुर की गौशाला जो है उसमें श्री राम जानकी जी का मंदिर है उसमें हम लोगों को जाने नहीं दिया जाता है प्रधान उसमें गंदगी फैलाए हुए हैं और जब तक इसका गेट नहीं खुलेगा तब तक हम लोग धरना समाप्त नहीं करेंगे ।इस धरने के
समर्थन में विकासखंड सकरन के rss प्रभारी वह बजरंग दल के कार्यकर्ता साथ में शामिल रहे मौके पर लगभग दो घंटे तक रास्ता जाम करके बाबा और उनके समर्थकों ने धरना प्रदर्शन किया फिर प्रशासन की काफी मन मनौती के बाद रास्ता खुला तहसीलदार बिसवां सकरन थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह अपने हमराही बलो के साथ मौके पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण करके सभी लोगों समझा बुझाकर धरना प्रदर्शन समाप्त किया इस मौके पर मोल्हेराम पूर्व ब्लाक प्रमुख, शिवम मिश्रा, श्याम सिंह बजरंगी, श्याम जी शुक्ला, राधा रमन शुक्ला, नीरज तिवारी, सचिन सक्सेना, प्रदीप सिंह, राजू मिश्रा, आलोक यादव,के साथ साथ सैकड़ों बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।