प्रतापगढ़ में भगवान स्वामी जगन्नाथ जी की दो दिवसीय रथ यात्रा का प्रथम यात्रा 23 जुलाई को पट्टी नगर क्षेत्र में और 24 जुलाई को प्रतापगढ़ शहर में होगा सम्पन्न….

प्रतापगढ़ में भगवान स्वामी जगन्नाथ जी की दो दिवसीय रथ यात्रा का प्रथम यात्रा 23 जुलाई को पट्टी नगर क्षेत्र में और 24 जुलाई को प्रतापगढ़ शहर में होगा सम्पन्न….

प्रतापगढ़।गत वर्षो की भांति श्री श्री जगन्नाथ मन्दिर, हरि नाम प्रचार केंद्र, प्रतापगढ़ के तत्वाधान में दिनांक 23 जुलाई को 2.30 बजे पट्टी नगर में तथा 24 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को सायं 3.00 बजे भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी की तृतीय रथ यात्रा का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए श्री जगन्नाथ मंदिर के संत व कार्यक्रम के आयोजक श्री सेवानिधि गौरांग दास जी महाराज ने बताया की कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। 23 जुलाई की सभी तैयारी पट्टी नगर पंचायत अध्यक्ष व श्री आशीष खंडेलवाल तथा समस्त नगरवासियों के संयुक्त सहयोग से पूर्ण किया गया है तथा प्रतापगढ़ शहरवासियों के असीम सहयोग से 24 जुलाई का कार्यक्रम संपन्न होगा। शहर में यह रथ यात्रा किशोरी सदन (कपूर चौराहे) से प्रारंभ होकर भरत चौक, भगवाचुंगी ट्रेजरी चौराहा, राजापाल टंकी से पुनः भरत चौक होते हुए किशोरी सदन में आकर समाप्त होगी। रथ यात्रा समापन के बाद 56 भोग अर्पण एवं महाआरती किया जाएगा तथा महाप्रसाद वितरण होगा। यात्रा समाप्ति के बाद भगवान श्री जगन्नाथ जी रात भर किशोरी सदन में ही रहेंगे एवं दिनांक 25 जुलाई 2026 को सुबह 5:00 बजे मंगल आरती एवं भोग अर्पण के पश्चात श्री जगन्नाथ जी मंदिर ग्राम गोईं के लिए प्रस्थान करेंगे।कार्यक्रम में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है कार्यक्रम की विशेषता यह है की कार्यक्रम में सभी सम्मानित तथा प्रसाशनिक अधिकारियों, राजनीतिक, सामाजिक और व्यवसायिक सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया गया है। और सभी लोगों से अपील किए हैं कि क्या कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा महाप्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य बनाए।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें