
कमलापुर पुलिस ने महज चौबीस घंटे मे किया लूट का खुलासा
वैगनार कार सहित 02 शातिर अंतर्जनपदीय अपराधी गिरफ्तार
अभिषेक शुक्ला
नैमिष टुडे
कमलापुर सीतापुर पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद सीतापुर में लूट/चोरी/नकबजनी/ छिनैती व अन्य जघन्य अपराध में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं विधिक कार्यवाही का निर्देश दिये गये है उक्त दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी विशाल गुप्ता (सिधौली) के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक इतुल चौधरी के कुशल नेतृत्व में थाना कमलापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 171/2026 धारा 309(6)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये दो अभियुक्तगण आशीष कुमार पुत्र जंग बहादुर नि0 ग्राम जगतपुर थाना शिवरतगंज जनपद अमेठी अजय प्रताप सिंह उर्फ अंकित सिंह पुत्र फतेहबहादुर सिंह निवासी ग्राम पूरे संत सिंह मजरा सलोनी मोम्मदपुर थाना उमरी बेगम गंज जनपद गोण्डा द्वारा लूटी गयी वेगन आर कार नम्बर UP 32RT5039 को लेकर कम्हरिया चौराहे से भज्जा पुल की तरफ आ रहे थे, चेकिंग के दौरान दोनों अभियुक्तगण को वेगनर कार सफेद रंग नम्बर UP 32 RT 5039, एक अदद अवैध चाकू, एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर , वादी का एक लूटा हुआ पर्स ब्राउन कलर जिसमें पोस्ट आफिस पेमेंट कार्ड , आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पेन कार्ड, डीएल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ मे ज्ञात हुआ की दिनांक 18/19.07.26 की रात्रि मे समय करीब 00:15 बजे लखनऊ मे कामता बस स्टैण्ड के पास से कमलापुर के लिये 1400 रूपये मे बुक करके लाये थे तथा कमलापुर से करीब 4 किलोमीटर पहले बायी तरफ ग्राम विक्रमपुर की ओर जाने वाली लिंक रोड पर अंदर की तरफ सुनसान जगह पर ले जाकर इनके साथ मार-पीट कर चाकू दिखाकर वैगनआर कार व पर्स को भी लूट लिया था। बरामद लूटी गयी कार से वादी प्रमोद कुमार सिंह का एक आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस जिसकी बैधता 20.01.2030 व एक अन्य ड्राइविंग लाइसेंस जिसकी वैधता 20.01.2025 व इण्डिया पोस्ट पेमेण्ट बैंक कार्ड बरामद हुये हैं। अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमलोग इसी लूटी हुई कार में सवारी बैठाकर किराया वसूल करते घूम रहे थे तथा इस फिराक मे थे कि कोई ठीक-ठाक पार्टी सवारी के रूप मे मिल जाये तो उन सवारियों से जेवर नकदी आदि की लूटपाट करने के बाद गाड़ी को किसी सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो जाते। अभियुक्तगण कुछ समय पूर्व ही जेल से छूट कर बाहर आये थे।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार दोनो अभियुक्त अंतर्जनपदीय अपराधी है जिनके विरुद्ध लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, गोंडा, अयोध्या आदि जनपदों में लूट/चोरी/हत्या का प्रयास आदि जैसे अपराधों में क्ई अभियोग पूर्व से पंजीकृत हैं पुलिस टीम थाना प्रभारी निरीक्षक इतुल चौधरी थाना कमलापुर,अपराध निरीक्षक सुनीत कुमार थाना कमलापुर ,उ0नि0 वीरेन्द्र सरोज थाना कमलापुर ,का0 कृष्णपाल थाना कमलापुर पवित्र संदीप चौधरी गौरव राठी धीरज कुमार अजेन्द्र निकित सर्वेश गोस्वामी