
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
कुंडा/प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति चरण-5 के अंतर्गत विशेष अभियान के द्वितीय चरण में रविवार को थाना महेशगंज की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान टीम ने क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और नए आपराधिक कानूनों की महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही उनकी समस्याएं सुनकर आवश्यक पुलिस सहायता एवं सहयोग का भरोसा भी दिलाया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं 108 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इसके अलावा थाना महेशगंज में स्थापित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407361 तथा थाना सीयूजी नंबर 9454404117 की जानकारी भी साझा की गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रतापगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।