किसान के बेटे हिमांशु ने NEET में 565 अंक लाकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

किसान के बेटे हिमांशु ने NEET में 565 अंक लाकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

संवाददाता
विकास मिश्रा

सकरन, सीतापुर
चिकित्सा क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित परीक्षा NEET में विकास खंड सकरन के ग्राम कम्हरिया खुन-खुन के निवासी किसान रमेश कुमार लोधी के पुत्र हिमांशु लोधी ने बड़ी सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

हिमांशु ने परीक्षा में 565 अंक प्राप्त कर बेहतरीन रैंक हासिल की है। अपनी इस सफलता का श्रेय हिमांशु ने अपने गुरुजनों, माता-पिता और परिजनों के सहयोग व आशीर्वाद को दिया। बेटे की सफलता पर किसान पिता रमेश कुमार लोधी और गृहणी माता खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

हिमांशु की इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप वर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान सुनील वर्मा, प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार वर्मा, भाकियू जनमंच के जिलाध्यक्ष रामशंकर सिंह, कांग्रेस पार्टी सीतापुर के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान और पूर्व सदस्य जिला पंचायत प्रतिनिधि आशीष गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ग्रामीण क्षेत्र के होनहार बेटे की इस बड़ी उपलब्धि पर ताऊ राजाराम लोधी, हरेश लोधी व भाई बलराम राजपूत, विनोद राजपूत, सुधीर राजपूत, नीरज राजपूत, गुड्डू राजपूत सहित पूरे गांव के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ गोले-पटाखे छुड़ाकर और मिठाइयाँ बांटकर जश्न मनाया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें