स्कूली बच्चों ने वृक्षारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा करने का लिया संकल्प

स्कूली बच्चों ने वृक्षारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा करने का लिया संकल्प

लक्ष्मणपुर प्रतापगढ़।लक्ष्मणपुर ब्लॉक के हंड़ौर में स्थित डॉ. कलाम आधारशिला एकेडमी स्कूल के बच्चों ने विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अभय शुक्ला के साथ वृक्षारोपण कर जय प्रकृति जय जगत, जन -जन को समझाना है मिलकर पेड़ लगाना है, जैसे नारों से लोगो को पेड़ लगाने और उसे बचाने हेतु प्रेरित किया।विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अभय शुक्ला द्वारा बच्चों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ ही स्वच्छता अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।और बच्चों को बताया गया कि बिगड़ते पर्यावरण से धरती पर जीवन संकटमय हो गया है।बढ़ते तापमान से पूरी दुनिया संकट में है और जलवायु परिवर्तन के कारण पारिस्थितिक तंत्र प्रभावित हो रहा है।इस वैश्विक संकट से बचने हेतु पेड़ लगाकर इसकी सुरक्षा करते हुए धरती को प्रदूषण से बचाना होगा।उन्होंने कहा कि सभी लोग अधिकाधिक पेड़ लगाकर जल,जंगल और जमीन की सुरक्षा करें।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि शुक्ला, संरक्षक डॉ. दिवाकर प्रसाद शुक्ला सहित विद्यालय के सभी अध्यापक व बच्चे उपस्थित रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें