जनाधार को जीत में बदलने के लिए बसपा की शुरू हुई कवायद 2007 के परिणाम को दोहराने के प्रयास में जुटी बीएसपी

जनाधार को जीत में बदलने के लिए बसपा की शुरू हुई कवायद

2007 के परिणाम को दोहराने के प्रयास में जुटी बीएसपी

नये चेहरों की साख कितनी होगी प्रभावी,पार्टी के लिए बनेगा यक्ष प्रश्न

श्रीकृष्ण पांडेय

सुल्तानपुर।बीते दो दशक से लंभुआ विधानसभा सीट पर मजबूत जनाधार को जीत के परिणाम में बदलने के लिए बहुजन समाज पार्टी ने एक बार फिर कमर कस ली है।2007 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन चांदा सीट जीत का स्वाद चख चुकी बीएसपी आज कार्यकर्ता सम्मेलन के सहारे उसी परिणाम को दोहराने की कोशिशों का आगाज करेगी।
बता दे कि वर्ष 2002 के हुए विधानसभा चुनाव में बसपा से चुनाव लड़े राम शिरोमणि वर्मा को 34 हजार 631 मत मिले थे जबकि विजई प्रत्याशी अनिल कुमार पांडेय 36 हजार 78 मत पाकर चुनाव जीते थे।2007 में पूरे प्रदेश में चल रही परिवर्तन की हवा में पूर्व मंत्री विनोद सिंह 40 हजार 537 मत पाकर चुनाव जीते थे और इसी कार्यकाल में प्रदेश सरकार में उन्हें मंत्री बनने का भी सौभाग्य मिला था।2012 में प्रदेश में चल रही परिवर्तन की हवा में पूर्व विधायक अनिल पांडेय के छोटे भाई संतोष पांडेय सपा से उम्मीदवारी करते हुए 74 हजार 352 मत पाकर विधायक बने थे इस चुनाव में भी बसपा के विनोद सिंह 56 हजार 980 मत पाकर रनर रहे।2017 के चुनाव में भाजपा के पक्ष में चली हवा में देवमणि द्विवेदी 78 हजार 627 मत पाकर विजई हुए।इस चुनाव में भी बसपा अपना दूसरा स्थान बनाने में कामयाब रही। बसपा के विनोद सिंह 65 हजार 724 मत हासिल हुए थे।2022 में भाजपा द्वारा प्रदेश सरकार की पुनः सत्ता में वापसी के चुनाव में भाजपा के सीताराम वर्मा 82 हजार 999 मत पाकर विधायक बने।इस चुनाव में बसपा गिरकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई और बसपा प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह गुड्डू को 42 हजार 119 मत हासिल हुआ।
ओवर आल देखा जाय तो आज भी बीएसपी निर्णायक भूमिका में है।लंभुआ विधानसभा में उसका जनाधार कम नहीं हुआ है।राजनीतिक परिवर्तन के चलते वापसी नहीं कर पाई लेकिन हर चुनाव में बसपा प्रत्याशी में विजई प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी है।2027 के चुनाव के पहले बसपा में नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे है तो वही बीते वर्षों में पूर्व मंत्री डॉ शैलेंद्र त्रिपाठी भी लंभुआ विधानसभा में सक्रियता बढ़ाए हुए है।अब देखना यह होगा कि बसपा इस बार लंभुआ से ब्राह्मण चेहरे पर दाव लगाती है।या पुनः जो दशक भर से चला आ रहा है क्षत्रिय प्रत्याशी पर ही भरोसा करती है।

 

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें