
43वीं यूपी पुलिस वाराणसी जोनल बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता में जौनपुर पुलिस का शानदार प्रदर्शन
अरुण कुमार दुबे/ब्यूरो चीफ
जौनपुर /जनपद सोनभद्र में 10 से 12 जुलाई 2026 तक आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वाराणसी जोनल बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस) प्रतियोगिता में जौनपुर पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
प्रतियोगिता में जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने टेबल टेनिस की 18+ ओपन श्रेणी में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का उत्कृष्ट परिचय दिया।
उनकी इस दोहरी सफलता से जौनपुर पुलिस का गौरव बढ़ा है। यह उपलब्धि समर्पण, अनुशासन, कठिन परिश्रम और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रेरक उदाहरण मानी जा रही है। पुलिस विभाग का मानना है कि इससे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के साथ-साथ खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
जौनपुर पुलिस परिवार ने अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की है।