दधीचि कुंड तीर्थ में हजारों मछलियों की मौत , गंदा पानी और आक्सीजन की कमी बनी वजह , श्रद्धालुओं ने उठाए संरक्षण व्यवस्था पर सवाल 

दधीचि कुंड तीर्थ में हजारों मछलियों की मौत , गंदा पानी और आक्सीजन की कमी बनी वजह , श्रद्धालुओं ने उठाए संरक्षण व्यवस्था पर सवाल

मिश्रित सीतापुर / विश्व प्रसिद्ध दधीचि कुंड तीर्थ में गुरुवार को हजारों मछलियां मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कुंड में बड़ी संख्या में मृत मछलियां तैरती दिखाई देने पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने गहरी चिंता व्यक्त की। सूचना मिलने पर कर्मचारियों ने मृत मछलियों को कुंड से निकालने का कार्य शुरू कर दिया।स्थानीय लोगों एवं दधीचि कुंड तीर्थ के प्रधान पुजारी राहुल शर्मा ने बताया कि यह समस्या कोई नई नहीं है। उनके अनुसार प्रत्येक वर्ष भीषण गर्मी के दौरान कुंड के पानी में आक्सीजन की कमी व बाहर से गंदा पानी आने के कारण बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो जाती है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते आवश्यक कदम उठाए तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।उन्होंने बताया कि एक श्रद्धालु के सहयोग से कुंड में दो ऑक्सीजन मशीनें लगाई गई थीं, जो पानी को फिल्टर कर उसमें ऑक्सीजन की मात्रा बनाए रखने का कार्य करती थीं। लेकिन लगभग तीन मांह पूर्व दोनों मशीनें खराब हो गईं और मरम्मत के लिए नगर पालिका मिश्रित भेजी गईं। आरोप हैं। कि अब तक उनकी मरम्मत कर उन्हें दोबारा स्थापित नहीं कराया गया है।
इसके अलावा कुंड के जल को स्वच्छ बनाए रखने और मछलियों के संरक्षण के उद्देश्य से दवा युक्त चार विशेष टंकियां भी लगाई गई थीं । जिनसे धीरे-धीरे दवा का रिसाव होकर पानी की गुणवत्ता बनी रहती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये टंकियां भी लंबे समय से निष्क्रिय पड़ी हैं, जिससे जल की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और मछलियों की मौत की घटनाएं बढ़ रही हैं।घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका की ओर से कुंड में चूने का छिड़काव कराया गया तथा पानी की व्यवस्था शुरू कराई गई। साथ ही कर्मचारियों द्वारा मृत मछलियों को बाहर निकालने का कार्य लगातार जारी है।स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से दधीचि कुंड की नियमित निगरानी, ऑक्सीजन मशीनों की शीघ्र मरम्मत एवं पुनः स्थापना तथा जल संरक्षण की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें