राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की न्यायिक जांच की मांग को लेकर कांग्रेस की ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’

राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की न्यायिक जांच की मांग को लेकर कांग्रेस की ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’

बीसवां, सीतापुर
जिला कांग्रेस कमेटी सीतापुर की अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा के नेतृत्व में अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं एवं चोरी के आरोपों की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग को लेकर मंगलवार को बीसवां में “सद्बुद्धि पदयात्रा” निकाली गई। यह पदयात्रा गुलज़ार शाह मजार से प्रारंभ होकर पत्थर शिवाला तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन ने भाग लिया।
पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. ममता वर्मा ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित मामले ने श्रद्धालुओं और आम जनमानस में गहरा रोष एवं असंतोष पैदा किया है। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है, इसलिए पूरे प्रकरण की पारदर्शी, जवाबदेह और निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश निषाद, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष अमर मल्होत्रा, ओंकारनाथ मिश्रा, सीताराम भार्गव, संजीव नाथ गुप्ता, राजेश सिंह तोमर (महामंत्री, किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश), दानिश नकवी उपाध्याय, मुजीब सिद्दीकी, जैद किंग, मोहम्मद बकरीदी खान, मीना मिश्रा, रजनीश मिश्रा, आफताब आलम, मोहम्मद असलम अंसारी, सोना पति, रहमान अंसारी, मोहम्मद जुनेद, कामरान अंसारी, नदीम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें