खेरागढ़ के एनबी गार्डन में चोरी, लाखों का माल साफ, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

खेरागढ़ के एनबी गार्डन में चोरी, लाखों का माल साफ, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

विष्णु सिकरवार
आगरा। थाना खेरागढ़ क्षेत्र स्थित एनबी गार्डन में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गार्डन के ऑफिस का गेट और बरामदा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा लाइट, ब्लोअर, बैटरी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोप है कि चोरों ने सीसीटीवी कैमरे से भी छेड़छाड़ की। मंगलवार सुबह करीब 10:40 बजे ऑफिस खुलने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर फोटोग्राफी की। पीड़ित पक्ष ने थाना खेरागढ़ में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें